बक्सर हाल-चाल :- बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद सभी गठबंधनों में सीटों को लेकर खींचतान चल रही है। एनडीए में भी अभी तक सीटों को लेकर समस्या बनी हुई है और अभी तक एनडीए में सीटों पर सहमति नहीं बनी है।इसी बीच महागठबंधन में सीटों को लेकर सहमति बनती दिख रही है, सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि आरजेडी ने अपने सहयोगियों को सम्मानजनक सीटें देने का फैसला किया है।
राजद ने खुद के लिए 134 से 136 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उसके बाद बचें सीटों पर उसने अपने सहयोगी कांग्रेस पार्टी को 68 से 70 सीटें देने की संभावना है उसके बाद सीपीआईएमएल को 19 सीटें तथा सीपीआई-सीपीएम को 10 सीटें देने की संभावना है एवं वीआईपी को राजद कोटे से 10 सीटें देने पर सहमति बनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन अगले एक-दो दिन में अपने सीटों एवं प्रत्याशियों का ऐलान करेगी।।
एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193


0 Comments
अपना सुझाव दें