बक्सर हाल-चाल:- बक्सर से पटना आने जाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था इस त्यौहार के सीजन में खासकर के व्यवसायियों को जाने आने में ज्यादा तकलीफ होती थी इसको देखते हुए दानापुर रेल कंट्रोल द्वारा आज फैसला लेते हुए बक्सर पटना मेमो पैसेंजर का परिचालन कल दिनांक 22 अक्टूबर से शुरू कर दिया है। यह गाड़ी  03261/03262 है.. जो 63261/62 पटना_बक्सर_मेमू_पैसेंजर_ट्रेन के अनुरूप ही चलेगी, और इसका ठहराव और समय भी इसी के जैसा होगा। इसका समय बक्सर से सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर खुलकर 8 बजकर 55 मिनट (सुबह) को पटना होते हुए, 10 बजकर 15 मिनट पूर्वाहन को फतुहा पहुँचेगी, व पुनः फतुहा से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर खुलकर, 5 बजकर 35 मिनट पर पटना जंक्शन के रास्ते 10 बजकर 10 मिनट रात्रि को बक्सर स्टेशन पहुंचेगी।


 



एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -

अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193