बक्सर हाल-चाल :-  बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया बगावत आज उनके लिए भारी पड़ गया ।आपको बता दें कि बिहार भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के कारण पार्टी से बगावत कर लोजपा में शामिल हो गए थे। इन नेताओं ने लोजपा में शामिल होते ही अपने स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में उतर गए।

लेकिन आज भाजपा ने उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है इसमें भाजपा के कई वरिष्ठ चेहरे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रपत्र में भाजपा के छह वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं जिन्होंने जदयू को मैं द्वार के खिलाफ लोजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह का भी नाम है साथ ही साथ श्वेता सिंह, इंदु कश्यप, रामेश्वर चौरसिया, अजय प्रताप, रविंदर यादव, मृणाल शेखर, उषा विद्यार्थी, अनिल कुमार शामिल है।। 




एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की श्वेता सिंहखबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -

अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193