बक्सर हाल-चाल :- बक्सर के डुमराँव नगर में : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर डुमराँव के शहीद अस्मार्क स्थित पार्क के प्रांगण में शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए “शिक्षा सुधार सप्ताह” का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सबसे पार्क में स्थित शहीदों के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद डुमराँव ने कुछ सेवा से मुक्त शिक्षक गणको अंग वस्त्र देकर पार्टी के द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में रालोसपा युवा नेता डुमराँव , युवा प्रदेश महासचिव कुशवाहा दीपक सिंह अपने साथियों के साथ मुख्य रूप में उपस्थित हुए।
इसके पश्चात डुमराँव नगर के शहीद पार्क से शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए मशाल जुलूस मार्च निकाला गया जो स्टेशन रोड से हो कर गोला रोड होते हुए डुमराँव चौक तक गया, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में पार्टी में जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर , अरुण कुशवाहा , अमरेंद्र केवट, अरबिंद कुशवाहा , साथ सैकड़ों साथी उपस्थित हुए।
हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -


0 Comments
अपना सुझाव दें