बक्सर हाल-चाल :- मनुष्य के जीवन में जल का अत्यधिक महत्व होता है। बिना जल का जीवन यापन असम्भव है। इसका उपयोग खाना बनाने ,पीने से लेकर अनेकों कार्यो में आता है। इसलिए कहा जाता है कि जल की जीवन जीवन है। वही नगर के युवक अजय राय ने इस परिभाषा को वास्तविक रूप दिया है। डुमराँव के नगर परिषद के सामने पिछले 4 दिनो से जल की पाइप लाइन टूटे-फूटने होने के कारण जैदिन आय दिन हजारों लीटर की जल की बर्बादी हो रही थी। जिससे की राहगीरों को भी आवागम में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। वही जब कुछ लोगो द्वारा अजय को जल की बर्बादी की सूचना मिली तो उन्होंने अविलम्ब इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही मरम्मत का कार्य आरम्भ करवाया।
बताते चले कि अजय राय विगत 3 वर्षों से जल संरक्षण अभियान चलाते आ रहे हैं। अजय नगर के प्रत्येक गली-मोहल्ले में घूम-घूमकर लोगो को जल की महत्वा को बताते हैं। यह नही अजय सोशल साइट्स पर मिली जानकारी के आधर पर भी हो रहे पेयजल की बर्बादी को रोकते हैं। जिले में इनकी पहचान जल पुत्र के रूप में भी बन चुकी हैं। अजय अब तक सकैडो कि संख्या में सुव्यवस्थित नलके में टोटी लगाने के साथ-साथ अनेको जगह पर टूटे-फूटे जर्जर पाइप की मरम्मती भी करवा चुके हैं। अजय के जल संरक्षण के अभियान को लोगो ने बखूबी सराहा है। अजय के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कई संस्थाओ ने इन्हें सम्मानित भी किया है।
हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -


0 Comments
अपना सुझाव दें