बक्सर हाल-चाल :- कोरोना संक्रमितो की संख्या दिनों-दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही नगर के युवाओं ने कोरोना से अत्यधिक प्रभावित  रहे बंधवा पटवा रोड में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमे की दुकानदारो और ग्राहकों समानों की खरीद-बिक्री करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही साफ-सफाई रखने के लिए अपील की। 

युवा समाजिक कार्यकर्ता अजय राय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में युवाओं ने प्रत्येक दुकानो के आगे रस्सी से घेराव किया गया , ताकि ग्राहक दूरी बनाकर समानों की खरीदारी कर सकें। जागरूकता अभियान के दौरान युवाओं ने हाथों ने जागरूकता अभियान संदेश तख्ती लिखी "दो गज की है दूरी मास्क है जरूरी" तथा मास्क नही तो समान नही आदि को लेकर दुकानदारो , ग्राहकों तथा आस-पास के लोगो को सोशल डीस्टेनसिंग का पालन करने के साथ-साथ साफ-सफाई को अपनाने के साथ ही अपने आस-पड़ोस को भी साफ-सुधरा रखने को लेकर जागरुक किया  गया। 

वही युवाओं द्वारा दुकानो के बाहर जागरूकता संदेश भी चिपकाया। अजय राय के अगुआई में युवाओं ने दुकानदारो , ग्राहकों सहित अन्य लोगो को पहनाया तथा घर से बाहर निकलने वक्त मास्क पहनने की अपील की। विदित हो कि अजय राय और उनकी टीम द्वारा कोरोनकाल के शुरुआती दौर से से ही जरूरमंदो के बीच राहत सामग्री पहुँचाने के साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर लोगो मे व्यापक जागरुकता लाने के लिए विभिन्न स्तरों से अभियान चलाते आ रहे हैं। वही इस अभियान में प्रमोद खरवार , कुंदन सिंह , भोलू सिंह ,  मनीष सिंह , माही राज , राहुल खरवार , विशाल प्रसाद   मुख्य रूप से मौजूद रहें।


हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193