बक्सर हाल-चाल/ bihar / Buxar/ Dumraon :- शाय़द किसी ने सच ही कहा है कि शहर छोटे होते हैं पर सपने नहीं, युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं होती आवश्यकता है उसे तरासने की।
इसको बक्सर जिले के डुमरांव शहर के रहने वाले अविनाश त्रिपाठी साकार कर रहे हैं। बताते चलें कि अविनाश त्रिपाठी डुमरांव जैसे छोटे शहर से निकल कर देशभर में अपनी प्रतिभा (गायक) से अपने शहर का नाम रौशन कर रहे हैं।
उन्होंने पिछले साल अपना गाना "वजाह" अपने यूट्यूब चैनल से अपलोड किया था जिसको 1 लाख 16 हजार लोगों ने सुना था।उनका कवर सांग "तेरी खुशबू"गाना को 4 लाख 50 हजार लोगों ने सुन कर भरपूर सहयोग दिया था।
आपकों बता दें कि अविनाश न सिर्फ गायक ही है बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता की भी भूमिका निभा चुके हैं, बीते लॉकडाउन में इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लगातार 80 दिनों तक जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया था।
बक्सर हाल चाल की टीम को उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कुछ प्रोजेक्ट का ऐलान जल्द ही करेंगे जो कि लॉकडाउन की वजह से लटका हुआ है |उन्होंने बताया कि लॉकडाउन खत्म होते ही बैक टू बैक कवर सोंग उनके चैनल आस रिकॉर्ड्स पर उपलब्ध होंगे।।
