बक्सर हाल-चाल / India / Bihar / buxar / buxar news:-चीन द्वारा जम्मू कश्मीर के गलवान घाटी में देश के जवानों के हुए हमलों में शहीद हुए 20 जवानो को लेकर जहां एक तरफ पूरे देश में चीन के प्रति आक्रोश का माहौल बना हुआ है। तो वही डुमरांव नगर के युवा समाजिक कार्यकर्ता अजय राय के नेतृत्व में भव्य कैंडल मार्च निकाला गया । जिसके बाद स्थानीय युवकों का भी भरपूर सहयोग रहा । वही यह मार्च छठिया पोखरा से लेकर नगर के शहीद स्मारक तक जा ज जा निकला। इसके दौरान सर्वप्रथम छठिया पोखरा स्थित 1942 के स्वतंत्रता सेनानी रहें अमर शहीद एकराम सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। उसके बाद कैंडल मार्च छठिया पोखरा होते हुए शहीद स्मारक तक जा निकला।

 इसके तत्पश्चात चीन द्वारा निर्मित वस्तुओं को बहिष्कार करने को लेकर शपथ लिया गया एवं शहीद हुए वीर जवानों के लिए 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली दिया गया। तो वही भारत माता की जय तो चीन मुर्दाबाद के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। वही आज के इस कैंडल मार्च में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ट नेता ओम प्रकाश भुवन , रेलवे कल्याण सीमित के अध्यक्ष राजीव सिंह , नगर अध्यक्ष निहार रंजन , भाजयुमो नगर अध्यक्ष छोटू विजय सिंह , महिला मोर्चा के अध्यक्ष शिला त्रिवेदी , भाजयुमो महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव , नगर महामंत्री शक्ति राय , एबीवीपी के संयोजक दीपक यादव , आईटी सेल के संयोजक अंकित केशरी , छात्र नेता संटु मित्रा , विश्वास सैनी , सूरजभान , सोना सैनी , प्रकाश जी , अजय सिंह , अविनाश पाठक सिद्धार्थ जी , प्रेम कुमार चुनुमुन वर्मा जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

 हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. 

Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज - https://www.facebook.com/buxarhaalchaal 

 अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193