बक्सर हाल-चाल / India / Solar eclipse / solar eclipse India / Breaking News / Latest News / Trending News :-
🌓 21 जून को लगेगा खंड सूर्यग्रहण, सोने के कंगन जैसा होगा नजारा, शुरू होगा कोरोना का अंत साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण 🌓
आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या रविवार 21 जून को खंडग्रास सूर्य ग्रहण ( चूड़ामणि युक्त ) लगेगा जो भारत वर्ष में दिखाई देगा । यह खंडग्रास सूर्यग्रहण मृगशिरा नक्षत्र में प्रारंभ होगा एवं उसकी समाप्ति आद्रा नक्षत्र से होगी |
सार्वभौमिक परिदृश्य में इसका समय भारतीय ज्योतिष गणना के अनुसार एवं भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार ग्रहण का स्पर्श दिन में 9:00 बज के 16 मिनट पर होगा मध्य 12:10 पर एवं मोक्ष 15:04 पर होगा ।
ध्यान रखें कि सूर्य ग्रहण का समय हर स्थान पर अलग अलग होता है । ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा । इसके साथ ही देश की स्थिति पर भी सूर्यग्रहण का काफी गहरा प्रभाव पड़ेगा. ग्रहण पर ज्योतिष विज्ञानियों का कहना है कि, ग्रहण के साथ भगवान सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस कारण मिथुन राशि वाले लोगों पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा. प्रो0 मुक्तेश्वर नाथ शास्त्री ने बताया कि जातकों के लिए पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव की आशंका जाहिर की है. इस ग्रहण में ‘रिंग ऑफ फायर’ बनेगा.
वहीं सूतक काल 20 जून की रात 09.25 बजे से शुरू हो जाएगा.
इस बीच सूर्य पर चांद की छाया पूरी तरह नहीं पड़ पाएगी.क्योंकि, चंद्रमा और सूरज के बीच उचित दूरी होगी जिसकी वजह से उसकी पूरी छाया सूरज पर नहीं पड़ेगी. कहा जा रहा है कि, 21 जून को कुंडलाकार या वलयाकार में सूर्यग्रहण नजर आएगा. जो देखने में सोने की कंगन की तरह नजर आता है और पूर्ण ग्रहण से बहुत ही अलग होता है.
खत्म होगा कोरोना
21 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण के साथ ही भारत में कोरोना में कमी देखने को मिलेगी. ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि, जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तब साल 2019 का आखिरी सूर्यग्रहण लगा था और अब इस साल का पहला सूर्यग्रहण लगेगा. इससे ग्रहण के बाद कोरोना खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं और सितंबर तक कोरोना की स्थिति काबू में होगी. यानि भारत के लिए ये सूर्यग्रहण एक उम्मीद की किरण लेकर आएगा. बता दें, भारत समेत मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया, पाकिस्तान, चीन के अलावा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा.
ग्रहण में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
सूर्यग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि, इसका असर सभी जीवित वस्तुओं पर पड़ता है. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होता है क्योंकि, इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है. वैसे तो सूतक लगने से पहले ही भोजन ग्रहण कर लेना चाहिए और बाकी पके हुए खाने में तुलसी का पत्ता जरूरी रखें. इससे भोजन शुद्ध रहता है और ध्यान रहे कि, ग्रहण को नंगी आंखों से ना देखें ।
🙏 *प्रो0 मुक्तेश्वर नाथ शास्त्री* 🙏
चरित्रवन बक्सर बिहार
09431846621
हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपनी सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे.
Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज - https://www.facebook.com/buxarhaalchaal
अपना निजी खबर अथवा विज्ञापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193

