नशा मुक्ति अभियान चला रहे जिलाध्यक्ष पाए गए खुद नशीले , तीसरी बार गिरफ्तार

बक्सर हाल-चाल / India/ Bihar / Buxar / nasa mukti abhiyan / Buxar News :- बक्सर जिले के उमर पूर गांव के रहने वाले नशा मुक्ति अभियान के पूर्व जिलाध्यक्ष सह:
 आरटीआई एक्टिविस्ट अमित कुमार राय खुद ही नशे में पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति मक्का के खेत को बर्बाद देर रात नशे में होकर कर रहा था। 

उस व्यक्ति के चचेरे भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तत्पश्चात पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आपको बताते चलें कि अमित राय विगत वर्षों से नशा मुक्ति अभियान के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वह जिले में जगह जगह अभियान भी चला चुके हैं। लेकिन उन्हें कई बार प्रशासन द्वारा नशे में लीन होने के कारण गिरफ्तार किया गया है।

 इससे पहले अमित राय नशे में लीन होकर गोलंबर के पास जासो रोड में फायरिंग करने के आरोप में और बक्सर एसपी को डीजीपी के नाम लेकर धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।

 आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. Live Corona Update एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -

अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193