बक्सर हाल-चाल :- कल देर रात के कोरोना अपडेट के अनुसार बक्सर जिले में 4 नए कोरोना मरीज मिले हैं| यह सभी प्रवासी मजदूर हैं| इनमें से दो मरीज हरियाणा से एवं एक महाराष्ट्र से एवं अन्य एक मरीज गुजरात से आया था| जिसके बाद उन्हें बक्सर के क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रखा गया था| आज उनकी रिपोर्ट आई जिसमें उन्हें कोरोनावायरस का मरीज बताया गया| इन चार कोरोनावायरस के मरीज के बाद बक्सर जिले में कुल 27 एक्टिव केस हो चुके हैं|
बक्सर जिले में टोटल केस 121 पहुंच गया है जिसमें 94 लोग ठीक हो गए हैं| अनलॉक 1 के बाद अब लोगों को और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है| जहां एक तरफ सारी गतिविधियां चालू कर दी गई हैं वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से कोरोना के फैलाव को भी बढ़ावा दिया गया है| हमारी आपसे यही आग्रह है की आप अपना बचाव स्वयं करें एवं सोशल डिस्टेंस को मेंटेन कर के रखें|

0 Comments
अपना सुझाव दें