लगातार आ रहे हैं कोरोना मरीज, मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव
June 06, 2020
बक्सर हाल-चाल :-बक्सर ज़िला को कोरोना ने मानो की पकड़ ही लिया है | हर दिन एक न एक कोरोना मरीज़ आ ही जा रहे हैं |कल बीती रात बक्सर प्रशासन ने फेसबुक पर एक नया पोस्ट किया | जिसमे प्रशासन ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि बक्सर में 3 और नए कोरोना मरीज मिले है | ये सभी भी प्रवासी मजदूर है और क्वारंटाइन सेंटर पर ही थे| इनमेसे एक मजदुर सूरत से , दूसरा मजदुर अहमदाबाद और तीसरा दिल्ली से आया था | ये सभी इटाढ़ी प्रखंड के हैं |
0 Comments
अपना सुझाव दें