बक्सर हाल-चाल :- बक्सर जिला के इटाडी प्रखंड के बसुधर गांव के एक मजदूर को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था।। हालांकि पहले तो इसे होम करोंटाइन के लिए आदेश दिया गया था लेकिन गांव वालों के विरोध जताने के बाद उसे गांव के बाहर क्वायरोंटाइन केंद्र पर रखा गया।। वहां के खानपान की व्यवस्था को देखकर इस प्रवासी मजदूर ने अपने तरीके से विरोध जताया, वीडियो के जरिए।।

किसी तरह यह वीडियो कुछ लोगों तक पहुंचा और इस पर नाराज होकर उस गांव के एक दबंग व्यक्ति जो किसी भी पंचायती पद पर नहीं है|उन्होंने उस व्यक्ति को सेंटर पर जाकर पीटना शुरू कर दिया और उसके साथ गाली गलौज किया और धमकी दिया।। इसकी सूचना माननीय जिला पदाधिकारी बक्सर, माननीय अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, एवं वहां के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को व्हाट्सएप के जरिए दी गई।। 

अब सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश प्राप्त होने के बाद या उसकी अनदेखी करते हुए माननीय प्रखंड विकास पदाधिकारी सेंटर पर पहुंचे और उस दबंग ग्रामीण को सजा देने के बजाय उस मजदूर को एफ आई आर की धमकी देने का काम शुरू किए और बोले कि मैं तुम्हें केस में फंसा दूंगा।। 

उसको वहां से हटाकर कहीं ले जा रहे थे ,पता नहीं कहां, लेकिन परिस्थिति को देखते हुए पुनः दूसरे सेंटर पर उसको शिफ्ट करा दिए |लेकिन चेतावनी देकर कि तुम इसके आगे किसी प्रकार का विरोध मत करना।।

इस बिच अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, बिहार प्रदेश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (किसान प्रकोष्ठ) बिहार श्री रितेेश सिंह ने लोगों से निवेदन करते हुुुए बोला कि आप लोग मानवता के नाते और अपने कर्म को अपने धर्म को महत्व देते हुए इसे आगे तक प्रसारित करने में हमारा योगदान करें।। मैं और पूरा राज्य और प्रवासी मजदूरों का समाज निश्चित आप लोगों का शुक्रगुजार रहेगा।।






Tags- migrant labor,migrant workers,immigrant worker,migrant labor,migrant workers,labours,quarantine center, Corona, covid- 19, Coronavirus, corona stats..