BUXAR-HAAL-CHAAL:-  बिहार के प्रवासी मजदूरों को सकुशल घर वापसी को लेकर बिहार सरकार की उदासीन व अमानवीय रवैया के खिलाफ "आम आदमी पार्टी" (बिहार) के बक्सर जिला इकाई की तरफ से लॉक डाउन का पालन करते हुए घर में रहकर एक दिवसीय उपवास कर नीतीश सरकार से अपनी मांग को रखते हैं कि जितने भी बिहार के प्रवासी मजदूर अपनी रोजी-रोटी कमाने के चक्कर मे घर से हज़ारों किलोमीटर जाकर लॉक डाउन में फसे हैं ,उन्हें सकुशल उनके गृह जिला में वापस लाया जा सके। 


बिहार के डुमराँव विधानसभा के भावी प्रत्यशी श्री रवि सिन्हा ने बिहार सरकार के समक्ष अपने माँग को रखते हुए पूरे जिला इकाई के साथ अपने घर पर रहकर ही एक दिवसीय उपवास रखते हुए बताया कि आज की स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि लाखों मजदूर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात इत्यादि राज्यों से भूखे पेट पूरे परिवार के साथ हज़ारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर पहुचने के लिए रोजाना निकल रहे हैं |

जिसमे कुछ की भोजन के आभाव में रास्ते मे मौत भी हो गई, कुछ श्रमिक ट्रेन के नाम पर टिकट के नाम पर  मनमाना पैसा वसूला जा रहा है जो मजदूर भूखो पेट रहने को मजबूर हैं वो पैसे कहाँ से देंगे| इन सब बातों के मद्देनजर सरकार रवी सिन्हा से समुचित व्यवस्था की मांग कर रहें हैं ताकि लाखों मजदूरों को बिना जान गवाए सकुशल घर वापस लाया जा सके|