BUXAR-HAAL-CHAAL: लॉक डाउन 4 का ऐलान होने के बाद बिहार सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। परिवहन विभाग में ऑड-ईवन फॉर्मूला को लागू करते हुए राज्य में ऑटो एवं ई रिक्शा को चालू करने का निर्देश दिया है।क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक से मंगलवार को यह निर्णय लिया गया है कि सभी जिलों के डीएम और एसपी अपने इलाकों में इस आदेश का पालन सुनिश्चित करेंगे. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक को अनुपालन का निर्देश दिया है.। इस नियम को कॉन्टैमिनेटेड ज़ोन को छोड़कर बाकी सभी जोन में लागू किया जाएगा। परिवहन विभाग ने बताया है कि ऑटो ई-रिक्शा में चालक के अलावा सिर्फ एक आदमी ही बैठ पाएगा और सफर कर पाएगा।

0 Comments
अपना सुझाव दें