BUXAR-HAAL-CHAAL:- गत दिनों पहले बक्सर सदर विधायक के गाड़ी स्कॉर्पियो से सिमरी पुलिस ने शराब बरामद किया है। जिसको लेकर जिले में काफ़ी चर्चा का माहौल बना हुआ है लेकिन कांग्रेस के लोगों का कहना है कि विधायक जी के खिलाफ साजिश रची जा रही है उक्त बातें यूथ कांग्रेस के नेता गौतम सागर द्वारा कही गई।

उनका कहना है कि आज मुन्ना तिवारी जी के साथ जो कुछ हुआ वो बहुत ही निंदनीय है ये मामला एक सच्चे इंसान का है जो सदैव जनता के लिए तत्पर रहने वाला है। गरीबो के मशीहा के आचरण पर कीचड़ उछालने का काम किया है। इस देश में खासकर up और बिहार में ब्राह्मण को टारगेट किया जा रहा है इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।साथ ही पंडित गजेंद्र ओझा ने कहा कि बात पार्टी के नेता की नही बात गरीबो के मशीहा की है।