BUXAR HAAL-CHAAL:-कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ाया गया था। लेकिन कोरोना मरीजो में लगातार इजाफा होने के चलते लॉक डाउन को एक बार फिर बढ़ाया गया है। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर 2 हफ्ते तक लॉक डाउन बढ़ाया गया है। यह लॉक डाउन 17 मई तक बढ़ाया गया है। इस लॉकडाउन में स्कूल कॉलेज एवं सभी शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगे तथा रेलवे हवाई जहाज आदि सेवाओं पर रोक लगाई गई हैं। गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन में जारी किया है कि ग्रीन जोन में बसों को कुछ शर्तों के साथ चालू करने की नीति बनाई गई है।