BUXAR-HAAL-CHAAL:- कोरोनावायरस से पूरे देश में लाॕकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। इस लाॕकडाउन के चलते हमारे देश की अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट आई है‌। इस समय हमारे देश में कोरोना के साथ-साथ लगातार कई समस्याएं आन पड़ी हैं।कोरोना महामारी के बीच विशाखापत्तनम में पालीमर कंपनी में गैस रिसाव के कारण 2 बच्चें समेत 6 लोगों की मौत की खबर आई है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने विशेष बैठक बुलाई है। उन्होंने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।