बक्सर हाल-चाल :- जहां एक और पूरा देश कोरोना वायरस जैसी वैश्विक, विशाल एवं खतरनाक महामारी से पूरी तरह जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर अब मौसम भी अपना रुख बदल रहा है| पिछले कुछ दिनों से जिले के तापमान में काफी बदलाव देखे गए हैं| पिछले कुछ दिनों से बक्सर जिले में गर्मी बढ़ रही है|

वहीं आज दिनांक 25 मई 2020 को जिले का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया| जिसके कारण आज काफी ज्यादा गर्मी एवं बहुत तेज लू को महसूस किया गया| महीने के प्रारंभ में तापमान में काफी गिरावट रही परंतु अब मौसम के अंत में यह तापमान बढ़ने लगे| कोरोना काल मे अब तेज लू चलने से लोगों को और भी कई सारे रोग से सावधान रहना चाहिए|

अपना निजी खबर छपवाने के लिए हमें व्हाट्सएप करें - 6204405193