बक्सर हाल-चाल :-. देश में पहले कोरोना वायरस के बचाव के लिए लगे लॉक डाउन की वजह से देश की शिक्षा व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है इस लॉक डाउन की वजह से छात्रों को पढ़ाई में काफी नुकसान हुआ है। इस लॉक डाउन की वजह से छात्र अपने नए सत्र की पढ़ाई प्रारंभ नहीं कर पा रहे हैं जिसको देखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने कड़ा निर्णय लेने का फैसला करने वाला है।
सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड अपने ग्रीन जोन के सभी स्कूलों को खोलने के आदेश पर विचार कर रहा है बताया जा रहा है कि 15 जुलाई से ग्रीन जोन वाले इलाके में ऑड-ईवन फॉर्मूला के आधार पर स्कूल खोले जा सकते हैं अर्थात ऑड क्रमांक एवं ईवन क्रमांक वाले छात्र सप्ताह में तीन-तीन दिन स्कूल आएंगे हालांकि इसकी अनुमति स्कूल प्रबंधन को जिला प्रशासन से लेनी पड़ेगी।
बताते चलें कि स्कूल खोले जाने से पहले कई नियमों को पालन करना जरूरी होगा।सभी स्कूलों में होने वाले प्रेयर को बंद कर दिया जायेगा. स्कूल खुलने के बाद कई और बदलाव नजर आयेंगे. स्टूडेंट्स को सैनिटाइजर साथ लाना होगा. मास्क भी पहनना जरूरी होगा. स्कूलों में कैंटीन को भी बंद रखा जाया. बच्चों को घर से लंच लाना होगा. स्कूल बस में एक सीट पर एक स्टूडेंट ही बैठेगा. स्कूल में खेल-कूद की गतिविधियों पर भी रोक लगी रहेगी।।

0 Comments
अपना सुझाव दें