BUXAR-HAAL-CHAAL:-देश में लगे लॉकडाउन के बीच बक्सर में एक अलग ही मामला सामने आया है। खबर मिली है कि बक्सर जिले के बड़का राजपुर ओपि के अंतर्गत तिलक राय के हाता ग्राम में रामराज मिश्रा के घर में चोरी का मामला सामने आया है। पता चला है कि उस वक्त राम राज मिश्रा अपने घर पर मौजूद नहीं थे। इस चोरी के दौरान चोरों ने लगभग 2-3 लाख रुपए के आसपास के समान एवं गहने की लूट की है।

फोन पर दूरभाष के माध्यम से बक्सर हालचाल टीम को आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रामराज मिश्रा बंगाल के सिलीगुड़ी में रहते हैं वे करीब 1 महीने पहले 1 मार्च को अपने गांव आए हुए थे। आशुतोष मिश्रा ने आज सुबह खुले घर देखने के बाद तुरंत ही राजपुर ओपी थाना को इस बात की जानकारी दी।