BUXAR-HAAL-CHAAL:- दुनियाभर में लगातार फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार कोरोना वायरस का फैलाव रोकने के लिए कई तरह के प्रतिबंध भी लगा चुकी हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि डुमरांव नगर के वार्ड नंबर एक के खिरौली गांव में दिनांक 4 अप्रैल 2020 को ब्रह्मा ठाकुर एवं डुमराव नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक तिवारी जी के द्वारा सैनिटाइज किया गया। इस कार्य के दौरान बक्सर हालचाल की पूरी टीम मौजूद थी। 

इस प्रक्रिया से लोगों के बीच कोरोना को लेकर डर काफी कम हुआ है। इस कार्य का नेतृत्व मोहन चौबे एवं गोविंद यादव उर्फ बुलेट यादव के द्वारा किया गया। इस मौके पर सागर चौबे, राहुल चौबे, सत्यम चौबे, प्रशांत चौबे, प्रकाश चौबे, किशन चौबे , अभिषेक चौबे, विशाल चौबे, समर श्रीवास्तव,सौरव चौबे, भोलु चौबे आदि लोग मौजूद थे। इस पहल को देखकर लोग काफी खुश हुए ।