BUXAR HAAL CHAAL:- कोरोना जैसे भीषण महामारी से त्रस्त लॉक डाउन के वजह से असहाय गरीब मजदूर काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं उन्हें दो समय का भोजन की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है इसी क्रम में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री माननीय अश्वनी चौबे जी के द्वारा पूरे संसदीय क्षेत्र में खाद्य सामग्रियों का वितरण असहाय लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है उसी संदर्भ में आज डुमराव नगर परिषद वार्ड नंबर 1 खिरौली गांव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र गौतम जी के यहां खाद्य सामग्री मंत्री महोदय के द्वारा पहुंचाई गई।।

 जिसे उन्होंने अपने वार्ड के असहाय वंचित गरीब विकलांगों को खाद्य सामग्री का वितरण ग्रामीण जन के उपस्थिति में बांटा। उन्होंने बताया कि आगे और राहत सामग्री आने वाली है जिसे और जरूरतमंदों में वितरण किया जाएगा।