BUXAR-HAAL-CHAAL:-कोरोना संक्रमण के महामारी से पूरी मानव जाति के अलावा सभी पशु-पक्षी त्रस्त हैं। ऐसे समय में स्तनातक के वर्षीय छात्र अजय राय मसीहा बन लगातार गरीब व असहाय लोगो तक खाद्य पदार्थ पहुंचाने के साथ-साथ अब पक्षियों को भी अपने छत पर पानी से भरा कटोरा व अनाज रखने उनके जीवन को आसान बनाने की कवायद शुरू कर अन्य लोगो को भी ऐसा करने को प्रेरित किया। साथ ही अजय राय ने इस महामारी में दिन-प्रतिदिन हो रहे बेजुबानों के अकाल मृत्यु पर गहरी संदेवना प्रकट करते हुए प्रकृति के लिए इसे अशुभ संकेत बताया।
साथ ही लोगो से इनके बचाने के लिए मानवीय अपील करते हुए कहा कि इस लॉकडाउन के चलते लोगों की आवागमन बिल्कुल ही बंद है और इसके चलते दुकानें भी नहीं खुल रही है जिससे उस पर पूरी तरह निर्भर रहने वाले इन जीवों की जान संकट में है । अजय ने कहा कि पशु-पक्षी भी इस प्रकृति की विविधता को संतुलित करते हैं और इस विपदा के घड़ी में उनके जीवन को बचाना हम सबका कर्तव्य बनता है। ऐसे में सभी को अपने- अपने छत पर पानी व दाना रखने को आग्रह किया है।
दर्शल, जरूरतमंदों तक खाद्य पदार्थ पहुंचाने के अलावा पिछले दो दिनों से यह अभियान शुरू किए हैं. दर्शल , हम लोगो तक यह सन्देश प्रसारित करना चाहते हैं कि पशु-पक्षी प्राकृत को विविधत संतुलित रखते हैंतो हम सबो का इनके जान बचना कर्तव्य बनता है👏




0 Comments
अपना सुझाव दें