BUXAR-HAAL-CHAAL:-लॉक डाउन मे जैसे-जैसे समय गुजर रहा है वैसे वैसे असहाय गरीबों को राशन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन समाज में कुछ ऐसी समितियां हैं जो गरीबों की मदद के लिए लगातार आगे आ रही हैं। बक्सर में महर्षि विश्वामित्र हिंदू सेवा समिति उन में से एक है जो गरीबों को लगातार मदद कर रही है जिसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष टिंकू राय के द्वारा किया जा रहा है। 

बताते चलें कि समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। समिति के सदस्य आरके राय ने बताया कि यह अभियान भूखा ना रहे कोई हमारे आसपास आगे भी चलता रहेगा। समिति के सदस्य बिट्टू जी, सौम्य राय,अमोद राय,धनजी सिंह,अमर सिंह, पंकज सिंह, गुड्डू जी आदि द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है।