BUXARHAALCHAAL:-- कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए आज पूरी दुनिया जद्दोजेहद कर रही है| तमाम विकासशील और विकसित देश कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं| इस बीच खबर आई है कि भारत में कोरोनावायरस के विरुद्ध वैक्सीन परीक्षण सफल हो गई है|खबर मिली है कि पीजीआई चंडीगढ़ ने दावा किया है कि कुष्ठ रोग के इलाज में दी जाने वाली दवा माइकोवैक्टेरियम डब्ल्यू (MW) वैक्सीन को 6 मरीजों पर आजमाया है,
जिसके सकारात्मक परिणाम नजर आए हैं. पीजीआई का दावा है कि जिन्हें कोरोना ट्रीटमैंट के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत थी, उन मरीजों को MW वैक्सीन की 0.3 एम.एल दवा का इंजेक्शन देने से काफी सुधार हुआ है. इससे पता चला है कि इसका शुरुआती परीक्षण सफल हुआ है और अनुमान लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द ही भारत वैक्सीन मनाने में कामयाब हो जाएगा।



0 Comments
अपना सुझाव दें