BUXAR-HAAL-CHAAL:- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने अपने संसदीय विकास कोष से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये बक्सर संसदीय क्षेत्र को देने की घोषणा की है। अपने फैसले से उन्होंने जिलाधिकारी अमन समीर को अवगत करा दिया है।
इस कोष का इस्तेमाल जिले में कोरोना संक्रमण के खिलाफ ढांचागत व्यवस्था बनाने और मास्क वितरण में करना है। सांसद के स्थानीय मीडिया प्रभारी नीतिन मुकेश ने बताया कि श्री चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बक्सर कैमूर, रोहतास एवं गृह क्षेत्र भागलपुर के डीएम से बातचीत की। अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर में कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव एवं इलाज हेतु समुचित चिकित्सा उपकरण एवं सुविधाएं मुहैया जैसे दास्ताने, सैनिटाइजर, आईसीयू वेंटीलेटर, इंफ्रारेड थर्मोमीटर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, टेस्टिग किट आइसोलेशन, क्वॉरेंटाइन वार्ड आदि कराने के लिए अपने सांसद निधि कोष से बक्सर जिला को 1 करोड़ एवं 25-25 लाख रुपए रामगढ़(कैमूर) और दिनारा(रोहतास) विधान सभा को देने की अनुशंसा की है। उन्होंने तत्काल इसे निर्गत का आदेश संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को दिया है।
0 Comments
अपना सुझाव दें